ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह पहुंचे ब्रजेश्वरी मंदिर, नवाया शीश
माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में रविवार को ठियोग के विधायक, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ पहुंचे।

सुमन महाशा। कांगड़ा
माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में रविवार को ठियोग के विधायक, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ माता ब्रजेश्वरी के दर्शन किए और शीश नवाया।
इस दौरान मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने मां की फोटो और चुन्नी भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही पुजारी सदन शर्मा ,उमाकांत शर्मा ने उन्हें पूजा अर्चना करवाई।
इस मौके पर प्रदेश के प्रवक्ता दीपक शर्मा, कांग्रेस सचिव राजेश राजा, ट्रस्टी में उमेश शर्मा, अशोक हिमाचली मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






