सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर: डीसी

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जिला में लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर

Apr 26, 2024 - 18:19
 0  270
सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर: डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जिला में लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर किसी भी सरकारी भवन या अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग या कोई भी अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उनके विभागों के भवनों और अन्य संपत्तियों पर किसी भी तरह की राजनीतिक प्रचार सामग्री न लगाई गई हो। अगर इन भवनों एवं संपत्तियों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे। इस तरह के मामलों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 जिला निर्वाचन अधिकरी ने शहरी निकायों के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निकायों के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी संपत्तियों पर विशेष नजर रखें। अगर इन पर कोई भी प्रचार सामग्री लगाता है तो त्वरित कार्रवाई करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी निजी भवन या अन्य निजी संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए भी उसके मालिक की अनुमति अनिवार्य है।

 उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आदर्श आचार संहिता के अनुपालना में सहयोग की अपील भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0