जिला स्तरीय नगरकोट मकर संक्रांति पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन : एसडीएम

एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल ने आज कांगड़ा मंदिर के जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की

Jan 2, 2025 - 17:55
 0  252
जिला स्तरीय नगरकोट मकर संक्रांति पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन : एसडीएम

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल ने आज कांगड़ा मंदिर के जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को भी संबोधित किया।

बैठक में उन्होंने बताया कि कांगड़ा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी मंदिर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर होने वाले जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया जिला स्तरीय इस पर्व के मौके पर इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 जनवरी को मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस दौरान पूरे मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया इस दौरान सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित होगी जिसमें माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में विख्यात गायक लखविंदर सिंह लक्खा मुख्य आकर्षण रहेंगे।

उन्होंने बताया पर्व के दूसरे दिन नगर परिषद मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और यहां माता के मंदिर जैसी कलाकृति देखने को मिलेगी। 15 जनवरी के दिन कांगड़ा मंदिर से माता की ज्योति लेकर कांगड़ा शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी और माता की ज्योति को कांगड़ा नगर परिषद मैदान में स्थापित किया जाएगा जहां पर सभी श्रद्धालु माता की ज्योति के दर्शन कर सकेंगे। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में ही दूसरी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध कलाकार माता के जागरण में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

उन्होंने बताया इस पर्व के मौके पर नगर परिषद मैदान में बच्चों के लिए झूले, स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनियां और अन्य दुकान लगाई जाएगी। नगर परिषद मैदान में 4 जनवरी से 18 जनवरी तक झूले और दुकाने लगी रहेंगी।

उन्होंने बताया नगरकोट मकर संक्रांति पर्व- 2025 के उपलक्ष्य पर नगरकोट मकर संक्रांति स्मारिका 2025 का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा इच्छुक व्यक्ति माता ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ से संबंधित अपने विचार अनुभव जानकारी निबंध कविता के रूप में हिंदी पहाड़ी एवं अंग्रेजी भाषा में एमएस वर्ड फाइल के रूप में दिनांक 10.1.2025 से पूर्व mspatrikanagarkot@gmail.com पर भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा इस पर्व के मौके पर स्थानीय युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्थानीय युवाओं और स्कूल के बच्चों के ऑडिशन लिए जाएंगे और जिन युवाओं का चयन होगा उन्हें भी मौका दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0