कला उत्सव में छाए जीएवी कांगड़ा के दो छात्र, तबला वादन में जिला का प्रतिनिधत्व करेगा आर्यन  

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के आर्यन व समृद्धि जिला स्तरीय कला उत्सव में छाए रहे। डाइट धर्मशाला में आयोजित कला उत्सव के शास्त्रीय तबला वादन

Nov 2, 2023 - 18:10
Nov 2, 2023 - 18:23
 0  189
कला उत्सव में छाए जीएवी कांगड़ा के दो छात्र, तबला वादन में जिला का प्रतिनिधत्व करेगा आर्यन  

सुमन महाशा। कांगड़ा 

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के आर्यन व समृद्धि जिला स्तरीय कला उत्सव में छाए रहे। डाइट धर्मशाला में आयोजित कला उत्सव के शास्त्रीय तबला वादन में तकीपुर निवासी संदीप कुमार व पूजा देवी के सुपुत्र आर्यन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शास्त्रीय गायन में जयंती विहार कांगड़ा के अशोक कौंडल व शबनम कौंडल की बेटी समृद्धि ने अपनी मधुर आवाज से सबको मोह कर दूसरा स्थान हासिल किया।
आर्यन अब तबला वादन में कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करेगा और राज्य स्तरीय कला उत्सव में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का नाम रोशन करेगा। स्कूल प्रिंसिपल सुनील कांत चड्ढा ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया और शिक्षक डी आर सागर को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0