UAE vs NZ T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया
UAE vs NZ T20 World Cup मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया। सीफर्ट और फिन एलेन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी।
चेन्नई। टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यूएई ने मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफु के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड ने सीफर्ट और एलेन के नाबाद अर्धशतकों की मदद से 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप में यह लगातार दूसरी जीत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0