उदयपुर की अनुष्का ने पीएम मोदी से किया सीधा संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर की दसवीं की मेधावी छात्रा अनुष्का ने ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Feb 6, 2026 - 16:59
 0  45
उदयपुर की अनुष्का ने पीएम मोदी से किया सीधा संवाद

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के लिए यह क्षण केवल खुशी का ही नहीं, बल्कि गर्व और आत्मसम्मान का भी है। विद्यालय की कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा अनुष्का का चयन देश के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा–2026’ के लिए हुआ, जहां उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया।  ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या आधुनिक सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। अनुष्का ने न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों, तनाव प्रबंधन और भविष्य की तैयारी को लेकर संवाद किया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक शब्दों से अनुष्का सहित लाखों विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला। 

अनुष्का की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0