ऊना में JE सस्पेंड: BRC भुगतान रोकने पर एक्शन

ऊना में जल शक्ति विभाग के JE सस्पेंड, BRC भुगतान रोकने पर कार्रवाई। 1.10 करोड़ जारी होने के बावजूद भुगतान लंबित, 7 दिन में जवाब मांगा।

Apr 29, 2026 - 10:28
 0  45
ऊना में JE सस्पेंड: BRC भुगतान रोकने पर एक्शन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । ऊना 
जिला ऊना में जल शक्ति विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर्स) के भुगतान रोकने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने संबंधित इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ उसे तुरंत सर्किल ऑफिस भेजने के आदेश भी दिए हैं। साथ ही, सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, बीआरसीएस को लंबे समय से वेतन नहीं मिला, जबकि इसके लिए पहले ही पर्याप्त धनराशि जारी की जा चुकी थी। जल जीवन मिशन के तहत अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच भुगतान के लिए लगभग 1.10 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इनमें से 8.40 लाख रुपये विशेष रूप से ऊना में बीआरसीएस के भुगतान के लिए भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित रहा।

विभाग ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी लंबित भुगतान तुरंत जारी करने और 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता ई. नरेश धीमान ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है और जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0