दिल्ली में 9-10 मई को वाल्मीकि महासभा चुनाव
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय चुनाव 9-10 मई को दिल्ली में होगा। चुनाव समिति की देखरेख में पहली बार प्रक्रिया संपन्न होगी।
सुमन महाशा। कांगड़ा
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली का राष्ट्रीय चुनाव 9 ओर 10 मई को दिल्ली मे होगा। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय चुनाव श्री सनातन धर्म सभा ब्रह्म हाल बीके दत्त कॉलोनी लोधी रोड दिल्ली मे राष्ट्रीय संत पूजनीय कृष्ण विद्यार्थी महाराज दिल्ली के सानिध्य मे संपन कराने का निश्चय किया है जिसमें समाज के वरिष्ठ राजनेता भाजपा के कैबिनेट मंत्री महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव मे शामिल होंगे।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब यह चुनाव निर्वाचन समिति की देखरेख में होंगे जिसमें निम्नलिखित निर्वाचन अधिकारी व सह निर्वाचन अधिकारी होंगे, साथ ही जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का उम्मीदवार होगा उसे ₹11000 सिक्योरिटी जमा करवानी होगी.निर्वाचन अधिकारी सर्व श्री सतीश बिड़ला हैदराबाद तेलंगाना, डॉ सेठ रामेश्वर दयाल नई दिल्ली, कृपाराम वाल्मीकि पूर्व पंचायत विकास अधिकारी लखनऊ, नरेंद्र नाहर. सेवानिवृत डीएसपी भोपाल, अधिवक्ता जय राम धौलपुरे भोपाल हाई कोर्ट जबलपुर, डॉ रेखा वेनबाल मुंबई महाराष्ट्र, चमन लाल दोहरे सेवानिवृत पशु चिकित्सा अधिकारी जबलपुर, शासकीय अधिकारी रजिस्ट्रार कार्यालय दिल्ली, वरिष्ठ अधिकारी डॉ अजय गोदिया भोपाल, डॉ. अजय श्रवण, डॉ. प्रशांत श्रवण, डॉ. कैलाश कल्याणे, सभी भोपाल, डॉ. सपना गोदिया, डॉ. ओपी खरे बुघनी, सुदेश महिपाल आईएफएस शाजापुर कैलाश घारू एसडीओपी छिंदवाड़ा आदि शामिल होंगे। यह सूचना राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0