9 मार्च से प्रदेश में चलेगी वंदे भारत बस सेवा, प्रदेश के सैनिकों और पत्रकारों को मिलेगी छूट : आर.एस बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 3 बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन बंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका फ्लैग ऑफ समारोह दिनांक 9 मार्च 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली द्वारा पालमपुर से सुबह 8:00 बजे किया जाएगा।

Mar 8, 2024 - 22:05
Mar 8, 2024 - 22:05
 0  207
9 मार्च से प्रदेश में चलेगी वंदे भारत बस सेवा, प्रदेश के सैनिकों और पत्रकारों को मिलेगी छूट : आर.एस बाली

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 3 बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन बंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका फ्लैग ऑफ समारोह दिनांक 9 मार्च 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली द्वारा पालमपुर से सुबह 8:00 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश की इस पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है जिसका उदेश्य बन्दे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11:30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी।

आर.एस बाली कहा ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे। इस के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जायगा। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटेलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 पर्सेन्ट डिस्काउंट और अन्य 4 माह मार्च,अप्रैल, मई और जून में 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा। पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्होंने कहा इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में निरंतर लोगों की भलाई के कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस वार्ता में आर.एस बाली सहित एमडी राजीव शर्मा, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महासचिव अरुण कटोच आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0