विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कानूनगो

विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को धामी के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

Mar 2, 2024 - 15:03
 0  396
विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कानूनगो

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को धामी के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की जांच में खुलासा हुआ है कि 13 हजार रुपए की राशि आरोपी द्वारा गूगल पे के माध्यम से ली गई थी। शिकायतकर्ता रमेश चंद की सूचना पर विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों दबोचने का जाल बिछाया था।शिकायतकर्ता रमेश चंद ने दो बेटों अमित शर्मा व सुमित के नाम पर एक बीघा जमीन खरीदी थी। उपतहसील धामी में 28 फरवरी 2024 को इंतकाल दर्ज हो गया था, लेकिन रमेश चंद को इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में कानूनगो द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी को आठ और पांच हजार की राशि गूगल पे के माध्यम से भेजी थी। उसके बाद भी आरोपी द्वारा 37 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। ऐसे में अब आरोपी कानूनगो का निलंबन होना लगभग तय है। आरोपी कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच अलग से शुरू की जा सकती है। विजिलेंस द्वारा आरोपी की संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है। एसपी विजिलेंस शिमला अंजुम आरा का कहना है कि विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट 2018 की धारा-7 के तहत शिमला थाना में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0