विक्रमादित्य सिंह बोले हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते सभी के आराध्य हैं प्रभु राम

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सनातनी हिंदू हैं और उन्हें किसी से धार्मिक सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

Feb 5, 2024 - 11:49
 0  261
विक्रमादित्य सिंह बोले हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते सभी के आराध्य हैं प्रभु राम

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सनातनी हिंदू हैं और उन्हें किसी से धार्मिक सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भगवान राम सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं हम सभी के आराध्य हैं, लेकिन हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह प्रदेश में धर्मांतरण रोधी कानून लेकर आए थे। तब हिमाचल ऐसा कानून लाने वाला देश का पहला राज्य था। देव संस्कृति को बढ़ावा देने में वीरभद्र सिंह ने अपने समय में अनेक कदम उठाए। देवी-देवताओं के लिए नजराने की शुरुआत, देव सदनों के निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण में 2800 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें सडक़ों के सुधार और स्तरोन्नयन का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल आई भीषण त्रासदी में लोगों को राहत देने के लिए सुक्खू सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ का राहत  पैकेज जारी किया। इसमें से सबसे ज्यादा राहत राशि सराज विधानसभा क्षेत्र में वितरित हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत राशि में भी लोगों को राहत प्रदान करने के लिए कई गुणा बढ़ोतरी की गई। वहीं, सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में सराज विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। बिना औचित्य के भवनों का निर्माण किया गया। यह भवन अब सफेद हाथी बने हुए हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास को गांव तक पहुंचाया है। जिससे की हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0