वेस्टइंडीज की चौथी जीत, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया। शाई होप की शानदार पारी, अब सुपर-8 में टीम इंडिया से भिड़ंत तय।

Feb 19, 2026 - 16:16
Feb 19, 2026 - 16:17
 0  18
वेस्टइंडीज की चौथी जीत, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में इटली की टीम 123 रन पर ही सिमट गई. वेस्टइंडीज के इस जीत के हीरो कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने 46 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

वेस्टइंडीज की टीम पहले ही ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है और अब आखिरी ग्रुप मैच में भी जीत हासिल कर अपना विजय रथ जारी रखा है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को टीम इंडिया से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज के शानदार फॉर्म से टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0