विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Jan 8, 2024 - 18:32
 0  324
विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान । पालमपुर

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाएं क्रियान्वित कर रही है।

सोमवार को मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत ननाहर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ करने तथा ग्राम पंचायत नननाहर में 5.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के समान अधिकार दिलाया जाएगा इस के लिए भी सरकार ने निर्णय लिया है।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर ही निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लंबित राजस्व मामलों को निपटाने के लिए इंतकाल अदालतों के आयोजन की दिशा में भी सार्थक पहल की है तथा इसके बेहतर नतीजे समाने आ रहे हैं तथा लोगों को भी बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात दिलाई गई है।

सीपीएस ने कहा कि सरकार महिला मण्डल भवन के नजदीक शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा गोंट में पानी को टैंक का निर्माण किया जा रहा है जिससे पानी को वहां पर इकट्ठा करके नन्हार तक पहुंचाया जाएगा। सीपीएस ने कहा कि गोंट कटूईं सड़क को पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नैन में विद्युत सब स्टेशन बनाया जायेगा जिस से इस क्षेत्र में विद्युत की समस्या का हल किया जाएगा।

इस अवसर पर आशीष बुटेल ने 13 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई। इसके उपरांत उन्होंने ननहार में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, डीएफओ नितिन पटेल, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, प्रधान जोगन लाल, ऐडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0