भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की वीरगाथा सुन भावुक हुए विद्यार्थी, जीजीडीएसडी कॉलेज में खास व्याख्यान

पालमपुर के गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। डॉ. राज कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के साहस और बलिदान की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे विद्यार्थी भावुक हो उठे।

Aug 12, 2025 - 18:29
 0  18
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की वीरगाथा सुन भावुक हुए विद्यार्थी, जीजीडीएसडी कॉलेज में खास व्याख्यान
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की वीरगाथा सुन भावुक हुए विद्यार्थी, जीजीडीएसडी कॉलेज में खास व्याख्यान

पालमपुर | मनोज धीमान
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पालमपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के इतिहास विभाग के समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. राज कुमार मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा और इतिहास विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक सुमन कुमार द्वारा मुख्य वक्ता का स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर स्वागत से हुई।

डॉ. राज कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के पुरुष वीरों — मंगल पांडे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, राम प्रसाद बिस्मिल और खुदीराम बोस — के साथ-साथ उनकी माताओं और बहनों मूलमति, लक्ष्मी प्रिया देवी, विद्यावती कौर और जगरानी देवी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरोजिनी नायडू, कस्तूरबा गांधी और कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान के योगदान का भी उल्लेख किया।

उन्होंने चौहान की प्रसिद्ध कविता "जलियांवाला बाग में बसंत" और पंक्तियां "यह है शोक-स्थान, बहुत धीरे से आना..." सुनाकर विद्यार्थियों को भावविभोर कर दिया।

डॉ. विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा करते समय महिलाओं की अमूल्य भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. राधिका ठाकुर ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार ने दिया। इस अवसर पर कई संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0