T20 WC: जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया। गेंदबाजों के बाद सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट चमके।

Feb 9, 2026 - 18:15
 0  81
T20 WC: जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया

कोलंबो ।  गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की बेहतरीन बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया। टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान की पारी 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट कर दी और फिर 13.3 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीता। जिम्बाब्वे के लिए बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की और वह नाबाद लौटे।

अंत तक टिके रहे बेनेट
कम लक्ष्य का पीछा करते हुए बेनेट और तादिवनाशे मारुमनी ने जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। मारुमनी को को सुफ्यान महमूद ने अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर में सुफ्यान ने डियोन मायर्स को खाता खोले बिना आउट किया। दो झटके लगातार लगने के बाद बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 रन जोड़ लिए थे, लेकिन टेलर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बेनेट अंत तक टिके रहे, पर अर्धशतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि कप्तान सिकंदर रजा ने विजयी चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया। बेनेट ने 36 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि रजा दो गेंदों पर एक चौका के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए दोनों विकेट सुफ्यान ने लिए।

ओमान की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और जिम्बाब्वे ने उसे शुरुआती झटके दिए। मुजरबानी ने सबसे पहले कप्तान जतिंदर सिंह को बोल्ड किया जो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नगारवा ने हमाद मिर्जा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। मुजरबानी ने फिर शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए आमिर कलीम को पांच रन और करन को खाता खोले बिना आउट किया। ओमान को पांचवां झटका वसीम अली के रूप में लगा जो तीन रन बनाकर आउट हुए।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0