मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ : मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।

Nov 28, 2023 - 17:52
Nov 28, 2023 - 18:01
 0  351
मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ : मुख्यमंत्री 

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से राज्य के लोगों की सुविधा के लिए लंबित राजस्व मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी की सुविधा के साथ पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित होगी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। आपदा के कारण प्रभावित सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को 20 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कहा कि 1 एवं 2 दिसंबर 2023 को तहसील मुख्यालय स्तर पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत में लंबे समय से लंबित इंतकाल व तकसीम के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने इन राजस्व मामलों के निपटारे में पारदर्शिता बरतने और निस्तारित मामलों की पूरी सूची, सबंधित व्यक्ति का नाम, पता और संपर्क नंबर के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में इस संबंध में प्रविष्टि की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति के दौरान कार्य प्रगति पर विचार किया जाएगा। प्रदेश में 30 और 31 अक्तूबर को ‘इंतकाल अदालत’ का आयोजन किया गया और 31000 से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष से राजस्व अधिकारियों की एसीआर आनलाइन कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0