12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, जानें क्या रहेगा बंद

12 फरवरी 2026 को भारत बंद का आह्वान। जानें बैंक, परिवहन, बाजार, सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज पर क्या पड़ेगा असर और क्या रहेगा खुला।

Feb 11, 2026 - 16:51
 0  153
12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, जानें क्या रहेगा बंद

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

नई दिल्ली।  कल यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे। इस देशव्‍यापी हड़ताल में बैंक यून‍ियन भी शाम‍िल हैं. हड़ताल का असर अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है. यहां जानें कि कल आपके शहर में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रह सकता है।

क्या बंद रह सकता है?
बैंक: SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDBI जैसे सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया है. बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन स्टाफ की कमी से नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

 सार्वजनिक परिवहन: कई राज्यों में रोडवेज बसें और ट्रक यूनियनों ने चक्का जाम का समर्थन किया है। विशेष रूप से ओडिशा, केरल और असम में परिवहन सेवाएं ठप रहने की संभावना है। 

बाजार और दुकानें: कुछ इलाकों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है, जिससे वहां की मुख्य दुकानें बंद रह सकती हैं।

सरकारी दफ्तर: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रह सकता है।

स्कूल और कॉलेज का क्या होगा?
आधिकारिक आदेश: अभी तक देशभर में स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश नहीं है।

राज्यवार स्थिति: केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां बंद का असर ज्यादा होता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रख सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0