इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 पंचायतों में चलाया पौधरोपण अभियान

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत विकास खण्ड कार्यालय द्वारा शुक्रवारर को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया।

Jul 31, 2026 - 17:20
 0  9
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 पंचायतों में चलाया पौधरोपण अभियान
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 पंचायतों में चलाया पौधरोपण अभियान

रघुनाथ शर्मा। नूरपुर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत विकास खण्ड कार्यालय द्वारा शुक्रवारर को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में फलदार,औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने ठाकुरद्वारा, बसंतपुर तथा मीलवां पंचायतों में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वयं पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 इस दौरान विधायक ने तीनों पंचायतों में जनसंवाद भी किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध राहत मिल सके।

 विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, युवकमंडलों, महिला मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार राज्यभर में पौधरोपण, वन संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करे तो आने वाले वर्षों में इंदौरा प्रदेश के सबसे हरित क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस पौधरोपण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली शीर्ष तीन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी संजीव कुमार यादव,बीडीओ सुदर्शन सिंह, डीएफओ संदीप कोहली, रेंज अधिकारी अब्दुल हमीद, विद्युत विभाग के एक्सईन संदीप सानिहाल, शक्ति विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता देवेंद्र कश्यप, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजीव बिंद्राल, तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह, ठाकुरद्वारा पंचायत में प्रधान शम्मी, उपप्रधान गुरदीप, बीडीसी सदस्य विनोद, विजय शर्मा, अनूप ठाकुर, राणा प्रताप तथा हुसैन ठाकुर, बसंतपुर पंचायत में प्रधान सुरेखा देवी, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह एवं लेखराज तथा मीलवां पंचायत में प्रधान दविंदर सिंह, उपप्रधान नरेश कुमार, जसविंदर, सुदर्शन, मुनीश तथा दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0