बीरता में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 60 लोगों ने उठाया लाभ

उपमंडल आयुष अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत बीरता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 से 60 लोगों ने भाग लिया।

Oct 13, 2026 - 22:22
 0  54
बीरता में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 60 लोगों ने उठाया लाभ

सुमन महाशा । कांगड़ा

उपमंडल आयुष अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत बीरता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 से 60 लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। 

शिविर को सफल बनाने में डॉ. शिप्रा बाहरी, डॉ. इकबाल चौधरी, एपीओ अनिल कुमार, मंगला देवी, योगा गाइड रजत और कर्मचारी बलदेव ने सहयोग दिया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0