जिया बड़सर पंचायत में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय संस्था सिंदूर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जिया बड़सर पंचायत के स्वस्तिका होटल में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Jul 12, 2026 - 20:38
 0  18
जिया बड़सर पंचायत में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सुमन महाशा। कांगड़ा

राष्ट्रीय संस्था सिंदूर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जिया बड़सर पंचायत के स्वस्तिका होटल में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, यह रक्तदान स्वर्गीय समाज सेवी मोनू विहान की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदान करने वाले पचास रक्तदानियों ने भाग लिया लेकिन मेडिकल परामर्श अनुसार 24 रक्तदानी रिजेक्ट पाए गए मगर 26 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। 

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान प्रसिद्ध समाजसेवी बाबा त्रिलोकनाथ प्रदेशाध्यक्ष सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का रहा। उन्होंने समस्त गांववासियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी रक्तदान करने की शपथ ली। 

इस शुभावसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने 30 बार रक्तदान करके मानवता की मिसाल क़ायम रखी। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था के द्वारा ऐसे समाज कल्याण और मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। 

पूजन भंडारी पब्लिक रिलेशन अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सीमा अवस्थी ने इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर जिया पंचायत के प्रधान जॉन्फ़ी राम, उपप्रधान राम कृष्ण, समाजसेवी अमर सिंह, बड़सर पंचायत उपप्रधान मिलाप चंद कपूर, वार्ड सदस्य मिलाप चंद, राख पंचायत के उपप्रधान रिंकू कपूर, वी डी सी मदन लाल कपूर, नगरी पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र भट्ट, पूर्व जिला परिषद यश पाल वालिया सहित अनेकों नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने शिरकत की और सभी विभूतियों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में धर्मशाला हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएँ देकर रक्तदान कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर स्वास्तिक होटल के एम डी अश्वनी सोनू, अनुराधा, प्रवीण, अक्षय, शिबम, पूजन भंडारी, बाबा त्रिलोक नाथ, सीमा अवस्थी सहित धर्मशाला हॉस्पिटल की टीम सुशील बख्शी, डॉ रेणु सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0