पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्राओं का दबदबा, तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की मेरिट सूची में छात्राओं ने तीनों शीर्ष स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
कॉलेज मेरिट सूची के अनुसार सुप्रिया ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भावना 85.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तारा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने तीनों मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। इसमें प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0