राजल में किसानों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना और बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी

राजल सामुदायिक भवन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Aug 7, 2026 - 18:18
 0  9
राजल में किसानों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना और बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी

सुमन महाशा। कांगड़ा

राजल सामुदायिक भवन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम पृथ्वी रणबीर ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

उन्होंने वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। बैंक अधिकारी मोनिका धीमान ने जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा योजना, एटीएम, हाउस लोन और परिवहन लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 

कार्यक्रम के दौरान किसानों की बैंकिंग संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0