कांगड़ा को मिली करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अजय वर्मा ने किए उद्घाटन

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एचआरटीसी उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने किया।

Sep 29, 2026 - 20:48
 0  27
कांगड़ा को मिली करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अजय वर्मा ने किए उद्घाटन
कांगड़ा को मिली करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अजय वर्मा ने किए उद्घाटन

सुमन महाशा । कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एचआरटीसी उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने किया। उन्होंने पुराना कांगड़ा में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग का उद्घाटन किया।

इसके बाद नगर परिषद कार्यालय कांगड़ा में 20 लाख रुपये की लागत से बनी पार्किंग, करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित गोशाला के अतिरिक्त भवन तथा 20 लाख रुपये की लागत से पुराना कांगड़ा और शहर में स्थापित सोलर लाइट्स का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा को इलेक्ट्रिक बस डिपो की सौगात मिल चुकी है। साथ ही, ऐसे गांवों तक भी बस सुविधा पहुंचाई गई है, जहां आजादी के बाद पहली बार बस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा और पुराना कांगड़ा में रोशनी और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ी है। उन्होंने पुराना कांगड़ा महिला मंडल को दो लाख रुपये देने की घोषणा की और बाजार में टाइलिंग करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, पार्षद रंजीता, शुभम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0