हिम बस प्लस कार्ड का प्रयोग करके यात्री 2 हजार तक का लाभ कर सकेंगे प्राप्त : अजय वर्मा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हिम बस प्लस कार्ड अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हिम बस प्लस कार्ड अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। यह उद्गार एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हिम बस प्लस कार्ड का कांगड़ा स्थित अपने कार्यालय में शुभारम्भ करने के मौके पर कहे।
इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी, पार्षद सुनील मोना, अनिल कुमार, प्रधान अरुण कुमार और रामकृष्ण मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह कार्ड यात्री एचआरटीसी की वेबसाइट ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से बना सकते हैं। इस कार्ड को बनाने के लिए एक रुपए प्रतिदिन के हिसाब से साल के 365 रुपए देकर बनाया जा सकता है उन्होंने कहा एचआरटीसी की बसों में इस कार्ड का प्रयोग करके यात्री अपनी पहली यात्रा से ही 5% कैशबैक प्राप्त करेंगे और यह डिस्काउंट उनकी यात्रा की संख्या के बढ़ने के साथ बढ़ता जाएगा इस तरह यात्री 2 हजार तक का लाभ इस कार्ड के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड से 15% का डिस्काउंट मिलेगा। उन्होंने कहा एचआरटीसी की बसों में हिम बस कार्ड के अतिरिक्त केवल यह कार्ड ही अब मान्य होगा अन्य सभी तरह के कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी से यह कार्ड बनाने की अपील भी की। अजय वर्मा ने कहा प्रदेश सरकार के बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ गई हैं जिन्हें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न बस डिपुओं के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा धर्मशाला बस डिपो के लिए नई 10 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बताया दो इलेक्ट्रिक बसें कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए जल्द चला दी जाएंगी जो निरंतर कांगड़ा विधानसभा के क्षेत्र में पूरा दिन दौड़ेंगी।
उन्होंने बताया बहुत जल्द 1000 टाइप टू इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को मिलेंगी। उन्होंने बताया 100 हाइड्रोजन बेस भी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन के बेड़े में शामिल होंगी। उन्होंने बताया हिमाचल कर्मचारियों को 300 करोड रुपए के लाभ दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कर्मचारियों के सभी मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा जल्द 1 साल का ओवर टाइम भी कर्मचारियों को दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा 766 नए कर्मचारी एचआरटीसी को मिले हैं। 1700 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा और 2322 कर्मचारियों को रेगुलर किया गया है।
उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे हैं विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया उन्होंने बताया कांगड़ा विधानसभा में विकास कार्यों के लिए लगभग 50 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं जिनका प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा के हाल का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कांगड़ा में सोलर लाइट की संख्याओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा और इसके लिए 15 लख रुपए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया वह अपने निजी खाते से कांगड़ा के प्रत्येक वार्ड में 2 अतिरिक्त सुरक्षा कैमरा लगाएंगे जिससे कि लोगों को सुरक्षित महसूस होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0