जिला पुलिस प्रमुख ने कांगड़ा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला पुलिस प्रमुख कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जिला पुलिस प्रमुख कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद और थाना प्रभारी कांगड़ा आदर्श बरियाल मौजूद रहे।
जिला पुलिस प्रमुख ने मंदिर में दर्शन भी किए और मां का आशीर्वाद लिया। श्रावण अष्टमी के मेले के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यकारी मंदिर अधिकारी ने बताया मेले के दूसरे दिन मंदिर में 3500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और पहले दिन के चढ़ावे की गणना उपरांत कुल 120663 रुपये चढ़ावा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0