आईटीआई दौलतपुर के चयनित युवाओं को पर्यटन निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने सौंपे नियुक्ति पत्र
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दौलतपुर में 14 एवं 15 सितंबर 2026 को अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी द्वारा आयोजित
सुमन महाशा। कांगड़ा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दौलतपुर में 14 एवं 15 सितंबर 2026 को अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू में चयनित 270 युवाओं में से 10 स्थानीय युवाओं को आज पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक नगरोटा आर.एस. बाली ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर आर.एस. बाली ने सभी चयनित युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने चयनित युवाओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
आईटीआई दौलतपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी द्वारा आयोजित कैंपस इंटरव्यू में कुल 270 युवाओं का चयन किया गया है। कंपनी की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से ऑफर लेटर भेज दिए गए हैं। इनमें से स्थानीय चयनित युवाओं को आज विधायक नगरो्टा एवं पर्यटन निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने युवाओं के चयन एवं रोजगार के इस अवसर में सहयोग के लिए आर.एस. बाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0