एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकिपुर में वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के मार्गदर्शन में एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकिपुर की एनसीसी इकाई द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

Aug 10, 2026 - 17:24
 0  63
एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकिपुर में वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के मार्गदर्शन में एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकिपुर की एनसीसी इकाई द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

अभियान का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय चौधरी के मार्गदर्शन में तथा एनसीसी सीटीओ डॉ. सुनील कुमार, सहायक आचार्य (वाणिज्य) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर एनसीसी के 30 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

वृक्षारोपण अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. प्रीति बाला, सहायक आचार्य (गणित), प्रो. अमन वालिया, सहायक आचार्य (अंग्रेजी) तथा डॉ. सुनील कुमार, सहायक आचार्य (रसायन विज्ञान) सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण किया और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एनसीसी सीटीओ डॉ. सुनील कुमार (वाणिज्य) ने भी कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

यह वृक्षारोपण अभियान 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के मुख्यालय द्वारा आरंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0