विश्व स्तनपान सप्ताह का जागरूकता गतिविधियों के साथ समापन

बाल विकास परियोजना कांगड़ा के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविरों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया।

Aug 8, 2026 - 20:45
 0  9
विश्व स्तनपान सप्ताह का जागरूकता गतिविधियों के साथ समापन

सुमन महाशा। कांगड़ा

बाल विकास परियोजना कांगड़ा के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविरों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। सप्ताह के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा स्थानीय समुदाय को स्तनपान के महत्व, शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविर, संवाद कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य-पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा स्थानीय समुदाय ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रमों के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बताया गया कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है, जो शिशु की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाओं को शिशु के जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, छह माह तक केवल स्तनपान करवाने तथा छह माह के बाद उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा संदीप बग्गा ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा समुदाय में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सप्ताह के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा आयोजित जागरूकता गतिविधियों की सराहना की तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0