देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूहल में बैठक का हुआ आयोजन, आपदा के दौरान आई समस्याओं को रखा सामने

देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूहल की बैठक पंचायत प्रधान संजय की अध्यक्षता में हुई ।

Jan 29, 2024 - 20:24
 0  171
देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूहल में बैठक का हुआ आयोजन, आपदा के दौरान आई समस्याओं को रखा सामने

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा । कांगड़ा

देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूहल की बैठक पंचायत प्रधान संजय की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने शिरकत की। उनके वहां पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनके आगमन पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। लोगों ने उसके समक्ष स्वास्थ्य, डंगो व बरसाती आपदा में मकानों तथा रास्तों को पंहुची क्षती इत्यादि समस्याएं रखीं । कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। और मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए नाम दर्ज करवाया और उन बच्चों को आश्वासन दिलाया कि उसकी सारी पढ़ाई का खर्चा हिमाचल प्रदेश सरकार करेगी। इसी दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपए की राहत राशी उपलब्ध करवाई ।

उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित करके आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पहले दी जाने वाली राहत राशी 1.5 लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया व आपदा में बेघर लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किराए का मकान लेने के लिए 5 हजार की राशि व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की राशि का प्रावधान किया ।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है । और उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री ने बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन राशि 35,000 से 2 लाख कर दी है और उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान 3,500 घर का क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें आंशिक नुकसान 4,000 से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है और उनमें जो पक्के घर थे उनके आंशिक नुकसान की राशि 6,500 से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। गौशाला के नुकसान में राशि 3,000 से बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया है और मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई परिवार नियोजन स्कीम के तहत एक बेटी होने पर ₹2,00,000 और दो बेटियां होने पर ₹1,00,000 राशि दी जाएगी ।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में SC,ST, BPL परिवारों के लिए 5 हजार रूपये कीमत की सोलर लाईट मुफ्त मौहईया करवाने का प्रावधान किया गया है । इस दौरान उप प्रधान रण सिंह पंचायत मेंबर , संजय राणा इत्यादि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0