60 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्रों के लिए चलेगा विशेष अभियान: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत साठ फीसदी से कम रहा है उन मतदान केंद्रों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा

Apr 2, 2024 - 18:38
 0  279
60 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्रों के लिए चलेगा विशेष अभियान: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

धर्मशाला,  2 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत साठ फीसदी से कम रहा है उन मतदान केंद्रों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा इस बाबत सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों में विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा गया है।

मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से स्वीप अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत 78 मतदान केंद्रों पर साठ प्रतिशत से कम मतदान आंका गया है इसमें जयसिंहपुर विस क्षेत्र में सर्वाधिक 30 मतदान केंद्रों पर मत प्रतिशतता साठ प्रतिशत से कम रही है वहीं पर बैजनाथ में 16 मतदान केंद्र, नुरपुर में तीन मतदान केंद्र, देहरा में छह मतदान केंद्र, जसवां प्रागपुर में पांच, ज्वालामुखी में एक, सुलह तथा नगरोटा विस क्षेत्र में दो-दो मतदान केंद्र में साठ प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, शाहपुर में तीन, धर्मशाला में छह मतदान केंद्रों, पालमपुर में चार मतदान केंद्रों पर साठ प्रतिशत से कम मतदान आंका गया है। इसके साथ ही 72 प्रतिशत से कम मतदान वाले छह मतदान केंद्रों के लिए विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी इसके साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी स्वयं इन मतदान केंद्रों का विजिट कर मतदाताओं को जागरूक भी करेंगे ताकि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी बैरवा ने कहा कि जिले में स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की नवीन और पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि 01 जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। प्रशासन का प्रयास है कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी, एडीसी सौरभ जस्सल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला के लिए स्वीप प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान आरंभ किए जाएंगे इसमें सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके।  उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये भाषण, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण पत्र सौंपने तथा उनकी कलाई पर मतदान में भागीदारी की अपील की स्टैम्प लगाकर वोट के लिए प्रेरित किया जाएगा इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट तथा मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करवा कर हर मतदाता से मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़ भाग लेने का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर सभी उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी, शिक्षा विभाग से सुधीर भाटिया, तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय कपूर भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0