24 फरवरी को शपथ के बाद विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी AAP
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Videos
View Allब्यूरो। रोजान हिमाचल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी 24 फरवरी को शपथ के बाद विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। पार्टी ने पूर्वांचल विंग, ऑटो विंग और महिला विंग समेत सभी प्रमुख शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पुनर्गठन प्रक्रिया पर चर्चा की।
इसके अलावा, गोपाल राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे पर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है, जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पहली कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा करनी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0