कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर एआई समिट विरोध को लेकर तीखा हमला बोला। कहा- राहुल गांधी मंडली भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा रही है।

Feb 21, 2026 - 00:03
 0  153
कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर

Videos

View All
1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किया गया  विरोध भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर हमला है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की तरह नहीं बल्कि राष्ट्रविरोधी दल की तरह काम कर रही है और राहुल गांधी मंडली भारत की प्रगति से घबराकर देश की छवि खराब करने पर उतर आई है।

जयराम ठाकुर ने कहा, “आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का सम्मान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति का परिचय देते हुए देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का शर्मनाक प्रयास किया है। कांग्रेस का यह विरोध किसी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब पूरी तरह नकारात्मकता, भ्रम फैलाने और भारत की उपलब्धियों को बदनाम करने तक सीमित रह गई है। “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने विपक्ष की गरिमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। कांग्रेस विदेशी मंचों पर भारत को कमजोर दिखाने, निवेशकों को भ्रमित करने और देश की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास कर रही है।” 

अब विकास विरोधी कांग्रेस तकनीक विरोधी और राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रतीक बन चुकी है। जब-जब भारत प्रगति करता है, कांग्रेस विरोध और अवरोध की राजनीति करती है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि देश की प्रगति को रोकने की साज़िश है। कांग्रेस को देशहित से कोई सरोकार नहीं, उसे केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चिंता है।”

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत आज विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में कांग्रेस का यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरे देश का अपमान भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0