‘फर्क नहीं पड़ता’, 3 डक के बाद भी नहीं बदलेंगे अभिषेक शर्मा! आलोचकों को दिया करारा जवाब!

T20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान। आलोचकों को दिया जवाब, बोले- अपने अंदाज में ही खेलूंगा।

Feb 22, 2026 - 12:46
 0  162
‘फर्क नहीं पड़ता’, 3 डक के बाद भी नहीं बदलेंगे अभिषेक शर्मा! आलोचकों को दिया करारा जवाब!

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

अभिषेक शर्मा के लिए पिछले तीन मैच किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक उनका खाता नहीं खुला है. USA, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वो शून्य पर आउट हो गए. अभिषेक से टी20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब तक वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सभी की नजर उन पर है. इससे पहले अभिषेक का एक इंटरव्यू सामने आया है. इसमें उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। 

‘मैंने चिंता छोड़ दी है’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा के इंटरव्यू की एक क्लिप सामने आई है. उन्होंने बताया कि वो सफल हों या नहीं, अपना खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं. मैंने दो साल पहले ही चिंता करना छोड़ दिया था, क्योंकि मुझे ये समझ आ गया कि चीजें मेरे हाथ में हैं. अभ्यास और ट्रेनिंग पर ही मेरा कंट्रोल है और मैं इस पर ही फोकस करता हूं. मैं इसका आनंद लेता हूं. इसी वजह से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है.’ अभिषेक शर्मा ने आगे कहा, ‘बल्लेबाजों के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी-कभी रन बनते हैं, कभी नहीं. मैंने फैसला किया है कि मैं अपने तरीके से ही खेलूंगा. मुझे सफलता मिले या नहीं, लेकिन मैं अपना तरीका और सोच नहीं बदलूंगा। ’

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया भरोसा
अभिषेक शर्मा के लगातार तीन डक के बाद कई लोग संजू सैमसन की टीम में वापसी के बारे में सोच रहे थे. संजू ने नेट्स में काफी पसीना बहाया था. संकेत मिलने लगे थे कि संजू की प्लेइंग 11 में वापसी होगी. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर पूरा भरोसा दिखाया है. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक की फॉर्म के बारे में जो लोग चिंता कर रहे हैं, मुझे उनकी चिंता है. आप सभी को पता है कि जब वो बड़े शॉट खेलते हैं, तो क्या होता है. पिछले एक साल में उन्होंने हमें काफी मौकों पर बचाया है, अब हमारी बारी है। ’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0