गीता प्रचार-प्रसार के लिए आचार्य नरेश मलोटिया को किया सम्मानित

गीता जयंती सप्ताह का आयोजन संपूर्ण विश्व में बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Dec 25, 2023 - 19:22
 0  297
गीता प्रचार-प्रसार के लिए आचार्य नरेश मलोटिया को किया सम्मानित
गीता प्रचार-प्रसार के लिए आचार्य नरेश मलोटिया को किया सम्मानित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल । नादौन

गीता जयंती सप्ताह का आयोजन संपूर्ण विश्व में बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गीता जयंती सप्ताह का लक्ष्य गीता में निहित-ज्ञान और आचार-व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी क्रम में खण्ड नादौन के परम पूज्य मौनी बाबा कुटिया एवं आध्यात्मिक ट्रस्ट फतेहपुर के द्वारा भी 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गीता जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिदिन गीता पाठ एवं गीता प्रवचनों के माध्यम से गीता साधक लाभान्वित हुए और उन्होंने गीता जयंती के उपलक्ष्य पर सामूहिक गीता पाठ भी किया। इस दौरान ट्रस्ट के माध्यम से अध्यक्ष प्रो. रत्न चन्द शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने जागरूक व कर्मठ गीता साधकों को गीता-सम्मान से भी सम्मानित किया। इस गीता सम्मान समारोह में संस्कृत अध्यापक व कर्मठ गीता साधक आचार्य नरेश मलोटिया को विशेष गीता सम्मान से सम्मानित किया गया।

गीता सम्मान समारोह से सम्मानित करने के उपरांत अध्यक्ष ने कहा कि नरेश मलोटिया निरंतर छात्र-छात्राओं सहित अन्य गीता पिपासुओं को संस्कृत भाषा में लिखित गीता के श्लोकों का वाचन करने हेतु प्रशिक्षण देते हैं तथा उसमें निहित ज्ञान पर व्याख्यान देकर लोगों का कुशल मार्गदर्शन करते हैं। उनके द्वारा विद्यालय की छात्राओं से अतिरिक्त गांव के अन्य बच्चों को भी लगातार गीता पढ़ाई जा रही है। गीता सम्मान से सम्मानित होने के उपरांत आचार्य नरेश मलोटिया ने बताया की गीता जीवन जीने का एक सरल और सुगम मार्ग दिखलाती है। संस्कृत भाषा स्वयं में संस्कृति और संस्कारों की प्रतीक भाषा है और संस्कृत अध्यापक होने के नाते गीता में निहित ज्ञान, विज्ञान और संस्कारों का प्रचार प्रसार करना हमारा कर्तव्य है, ताकि एक सुसंगठित और सुरक्षित समाज का निर्माण हो। इस उपलक्ष्य पर निकेश कुमार, डॉ. मलकीयत सिंह राणा, अनिल कुमार, सज्जन कुमार, डॉ. अमित शर्मा, सुदेश कुमार आदि गणमान्य गीता साधकों को भी सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0