अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत, सुपर-8 की उम्मीद जिंदा

टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने यूएई को हराकर पहली जीत दर्ज की। इब्राहिम जादरान और ओमरजई की शानदार पारी से सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार।

Feb 16, 2026 - 16:49
 0  18
अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत, सुपर-8 की उम्मीद जिंदा

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और अजमातुल्लाह ओमरजई की शानदार बल्लेबाजी से अफगानिस्तान ने यूएई को पांच विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने इस तरह टी20 विश्व कप में जीत का खाता खोला और सुपर आठ चरण के लिए अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहेब खान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीता। 

अंक तालिका का हाल
अफगानिस्तान और यूएई के बीच मैच के बाद ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल बदल गया है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों में दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि यूएई की टीम भी इतने मैचों में समान अंक लेकर चौथे स्थान पर खिसक गई है। अफगानिस्तान का सामना अब कनाडा से होना है और अगर उसे सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो ये मैच हर हाल में जीतना होगा। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड का सामना भी कनाडा से ही होना है। अगर न्यूजीलैंड ये मैच जीत गई तो दक्षिण अफ्रीका के साथ अगले दौर में पहुंच जाएगी, जबकि अफगानिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0