कृषि मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटला में सुनी जनसमस्याएं

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि वे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।

Dec 7, 2024 - 18:02
 0  189
कृषि मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटला में सुनी जनसमस्याएं

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि वे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता न रहे, इसीलिए सभी क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किये जा रहे हैं। कृषि मंत्री आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे।
  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 2 साल का कार्यकाल उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले वर्ष बरसात से आई आपदा के कारण प्रदेश को बहुत आर्थिक नुकसान पहुंचा लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश की मदद में लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया और प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी कर आपदा प्रभावित लोगों की सहायता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश भी की लेकिन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा,किसान, महिलाओं,गरीब व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। युवाओं के लिए जहां रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे हैं वहीं किसानों के हाथों में पैसा पहुंचाने के लिए कृषि क्षेत्र को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की मांग को देखते हुए किसानों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तरफ प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ साथ राज्य के लोगों का स्वस्थ्य भी अच्छा रहे। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक प्रतिशत की दर से ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुख शिक्षा योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा तथा अन्य खर्चों का वहन सरकार द्वारा किया जा रहा है जबकि सुखाश्रय योजना से अनाथ बच्चों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।
  प्रो.चन्द्र कुमार ने कोटला क्षेत्र में विकास पर बात करते हुए कहा कि कोटला क्षेत्र में मल निकासी के लिए 26 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से सीवरेज का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 करोड़ रुपये की लागत से 7.5 किलोमीटर लंबी कैहरियां तहलियां- कुठेड़ सड़क  तथा 11 करोड़ रुपये की लागत से 9.5 किलोमीटर लंबी दुराना- सिरमनी- सिहुनी सड़क का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रजोल-अनूही बग्गा सड़क व पुल निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 33 लाख रुपये की लागत से सिहु-भरनोली सड़क की टारिंग की जाएगी जबकि 84 लाख की राशि व्यय कर भटोली-भलूं  तथा भटोली-बारा सड़कों की टारिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोटला को नगर पंचायत बनाया जाएगा ताकि विकास कार्यों के लिए और अधिक फण्ड उपलब्ध हो सके। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर समाधान कर शेष के निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। 
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक सचिव रामपाल धीमान,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी गण, पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0