अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय चुनाव संपन्न, राजेश करोसिया फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। राजेश करोसिया को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया तथा हिमाचल प्रदेश के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

May 11, 2026 - 19:51
 0  72
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय चुनाव संपन्न, राजेश करोसिया फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय चुनाव संपन्न, राजेश करोसिया फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

नई दिल्ली।

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत, नई दिल्ली का राष्ट्रीय चुनाव 9 मई को श्री सनातन धर्म सभा ब्रह्म हॉल, बी.के. दत्त कॉलोनी, लोधी रोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव में राजेश करोसिया (राजा भैया) को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए घोषित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरदीप सिंह गिल तथा मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया मौजूद रहे। चुनाव समिति के मुख्य अधिकारी सतीश बिड़ला एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में परिणाम घोषित किए गए।

10 मई को आयोजित स्वागत समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता देते हुए सुदेश सहोंतरा को पुनः राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद बोता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आशीष कुमार (आशु) को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया।

प्रदेश स्तर पर अशोक गढ़वालिया को हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा कंचन तथा सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश काका को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गढ़वालिया ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अधिवेशन कांगड़ा में आयोजित करवाने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0