पौधे लगाने के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी : यादविंदर गोमा

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा 75वें परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ ग्राम पंचायत अपर लंबागांव के मनयाड से किया।

Jul 30, 2024 - 18:52
 0  261
पौधे लगाने के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी : यादविंदर गोमा
पौधे लगाने के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी : यादविंदर गोमा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा 75वें परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ ग्राम पंचायत अपर लंबागांव के मनयाड से किया। मंत्री ने इस अवसर पर अर्जुन किस्म का पौधा रोपित किया।

गोमा ने उपस्थित लोगों को वन महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरम्भ की है। इस योजना में ऐसे क्षेत्रों को चयन किया गया है जिसमें वन नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में 12 हेक्टर क्षेत्र को हरा भरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मंडल के अंतर्गत इस सीजन में एक लाख 24 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने वन विभाग और लोगों से आग्रह किया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है। ताकि नयें जंगल लगाने के साथ पुराने जंगलों को भी बचाया जा सके।

इसके उपरांत आयुष मंत्री ने गौअभ्यारण कांगेहण दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। 

 जयसिंहपुर से दिल्ली तक आरम्भ होगी वॉल्वो बस

मंगवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जयसिंहपुर तक वॉल्वो बस सेवा का सफल ट्रायल किया गया। आयुष मंत्री ने लंबागांव से काथला (हारसी पत्तन) तक बस में सफर किया और परिवहन निगम को सफल ट्रायल की बधाई दी। गोमा ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली तक वॉल्वो बस की वर्षों पुरानी मांग थी। जिसे पूरा करने के आज सरकारी अधिकारियों के साथ बस का सफल ट्रायल सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जयसिंहपुर से दिल्ली तक वॉल्वो बस आरम्भ की जायेगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में सड़क और बस नेटवर्क को सुदृढ करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके उपरांत मंत्री ने जयसिंहपुर बस डिपो, बस स्टैंड और वर्कशॉप के कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वर्कशॉप एवं अन्य कार्य आरम्भ किया जायेगा।

इससे पहले डीएफओ पालमपुर संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वन मंडल पालमपुर के अंतर्गत प्रतिपूरक योजना में 30 सेक्टर, जर्मन परियोजना में 87 सेक्टर जायका परियोजना में 40 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष कुलवंत राणा स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान रविंद्र देवी उप प्रधान महेंद्र सिंह एसडीएम संजीव ठाकुर, डीएफओ आर सी गोमा , मंडल प्रबंधक एचआरटीसी पंकज चड्डा, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा एवं संजय ठाकुर सहित वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0