अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले– राजस्व घाटा अनुदान पर जनता को किया जा रहा गुमराह
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार राजस्व घाटा अनुदान पर जनता को भ्रमित कर रही है, केंद्र ने हिमाचल को हर मदद समय पर दी।
हमीरपुर | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायत चंगर में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने चंगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन आदि का जिक्र किया। राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को सांविधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें। इससे पहले बड़सर पहुंचने पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0