कांगड़ा में अनुराग ठाकुर का दौरा, सेलून की तारीफ
कांगड़ा में सांसद अनुराग ठाकुर ने पैराडाइज वर्ल्ड सेलून का दौरा कर सेवाओं की सराहना की, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
सांसद, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कांगड़ा स्थित पैराडाइज वर्ल्ड सेलून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेलून की आधुनिक सुविधाओं, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं और प्रशिक्षित स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करते हैं।
सेलून के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल राजू ने बताया कि अनुराग ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को सकारात्मकता और ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के लिए यह एक गर्व का क्षण रहा, जब उन्हें अपने कार्य और सेवाओं को इतने प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
सुरेंद्र पाल ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन ब्यूटी एवं वेलनेस सेवाएं प्रदान करना है, जिसके लिए वे लगातार नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रेरणादायक क्षण उन्हें और बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने भी इस दौरे को सराहनीय बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0