एपल कंपनी ने क्लासिक म्यूजिक ऐप को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए किया पेश 

एपल कंपनी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए एप्पल म्यूजिक क्लासिकल ऐप को लॉन्च किया था।

Nov 17, 2023 - 12:41
Nov 17, 2023 - 12:41
 0  369
एपल कंपनी ने क्लासिक म्यूजिक ऐप को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए किया पेश 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

एपल कंपनी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए एप्पल म्यूजिक क्लासिकल ऐप को लॉन्च किया था। जिसे अब नए अपडेट के साथ iPad के लिए सपोर्ट पेश किया है। एप्पल कंपनी ने अपने इस ऐप को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते है। हालांकि इस ऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ आपको iPads के लिए सपोर्ट मिलता है।
एप्पल ने इस नए अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसे आप ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस नए वर्जन के साथ आपको नया डिजाइन मिलता है, जिसे बड़े डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके साथ ही इसमें नेविगेशन साइडबार और नए मीडिया कंट्रोल टूलबार भी मिलता है।
पहला मेजर अपडेट
ये इस ऐप का पहला मेजर अपडेट है, जिसे मई के बाद पेश किया गया है। इससे पहले के सभी अपडेट बेसिक और बग फिक्स के साथ आते हैं।
अब आप इस अपडेट को आईफोन के साथ-साथ iPad और एंड्रॉइड डिवाइस के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसका इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं, अगर आपके पास एपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन है।
ये ऐप खासकर क्लासिकल म्यूजिक को डेडिकेट है, जिससे आप खास म्यूजिक आर्टिस्ट के म्यूजिक को सुन सकते हैं।
इसमें आपको कम्पोजर और कंडक्टर दोनो के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकती है। इसमें आपको आपकी पसंदीदा गानों की क्यूरेटेड लिस्ट मिल जाती है।
कंपनी ने यह भी बताया था कि वह कुछ खास आर्टिस्ट और संस्थानों के साथ काम कर रही है, जिससे बेहतर विकल्प मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0