नई मेड-इन-इंडिया BMW भारत में लॉन्च, 6.3 सेकंड में 100 की रफ्तार

BMW ने भारत में नई X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च की। 6.3 सेकंड में 100 km/h, प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के साथ कीमत 74.50 लाख।

Feb 17, 2026 - 20:46
 0  9
नई मेड-इन-इंडिया BMW भारत में लॉन्च, 6.3 सेकंड में 100 की रफ्तार

नई दिल्ली । लग्जरी कार सेगमेंट में BMW ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया और दमदार विकल्प पेश किया है. कंपनी ने अपनी नई मेड-इन-इंडिया स्पोर्ट्स SUV BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को लॉन्च कर दिया है। शानदार परफॉर्मेंस, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह SUV उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो स्टाइल और पावर दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

कीमत और उपलब्धता
BMW ने इस नई SUV की एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये रखी है. यह मॉडल कंपनी के चेन्नई प्लांट में तैयार किया गया है और देशभर के डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. नए वेरिएंट के आने से अब X3 सीरीज में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो शानदार पावर और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है. यह SUV केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और BMW का xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक छोटा हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा गया है।

प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी

केबिन के अंदर प्रीमियम और मॉडर्न फील मिलता है. इसमें 12.3 इंच और 14.9 इंच की दो बड़ी स्क्रीन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 15 स्पीकर्स वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है. इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ सफर को और आरामदायक बनाती है. यह SUV नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है और इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया गया है।

सेफ्टी और कलर ऑप्शन

सुरक्षा के लिए इस SUV में 8 एयरबैग्स और एडवांस पार्किंग असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग दोनों आसान हो जाती हैं. यह कार ग्रे, सफेद, नीले और काले जैसे कई आकर्षक एक्सटीरियर कलर विकल्पों में उपलब्ध है. वहीं, इंटीरियर के लिए भी दो प्रीमियम सीट कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा खास बनाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0