फरवरी ऑफर : Maruti SUV पर 2 लाख तक छूट!, आज ही खरीदें
Maruti Suzuki Victoris SUV पर फरवरी 2026 में 2 लाख तक का डिस्काउंट। जानें कीमत, फीचर्स, इंजन ऑप्शन और ऑफर डिटेल्स।
नई दिल्ली।अगर आप नई मिड-साइज SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो फरवरी आपके लिए सही समय हो सकता है. मारुति सुजुकी अपनी नई और तेजी से लोकप्रिय हो रही SUV Victoris पर इस महीने बंपर छूट दे रही है। खास बात यह है कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अलग-अलग वैरिएंट और पावरट्रेन पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. ऐसे में यह SUV खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
फरवरी में मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
मारुति सुजुकी Victoris पर फरवरी 2026 में खास ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी इस SUV के अलग-अलग इंजन विकल्पों पर अलग-अलग छूट दे रही है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है. वहीं, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल पर करीब 1.25 लाख रुपये तक और पेट्रोल+CNG वेरिएंट पर लगभग 80,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. ऑफर की सटीक जानकारी के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए।
Maruti Suzuki Victoris-वैरिएंट वाइज कीमत (अनुमानित एक्स-शोरूम)
पावरट्रेन / वैरिएंट ट्रांसमिशन अनुमानित कीमत (रुपये)
1.5L पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड) मैनुअल 11.50 लाख-14.50 लाख
1.5L पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड) ऑटोमैटिक 13.00 लाख-16.00 लाख
1.5L पेट्रोल + CNG मैनुअल 12.80 लाख-14.00 लाख
1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (eCVT) ऑटोमैटिक 17.50 लाख-20.50 लाख
ALLGRIP Select 4×4 (चुने हुए वैरिएंट) मैनुअल / ऑटोमैटिक 15.50 लाख-18.50 लाख
ये कीमतें अनुमानित एक्स-शोरूम रेंज हैं, जो शहर और वैरिएंट के अनुसार अलग हो सकती हैं। फरवरी 2026 में चल रहे ऑफर के तहत ग्राहकों को वैरिएंट के हिसाब से 80,000 से 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त बचत मिल सकती है। सटीक ऑन-रोड कीमत और डिस्काउंट के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
तीन इंजन विकल्पों के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस
मारुति Victoris को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड), 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (eCVT) और 1.5 लीटर CNG इंजन के विकल्प मिलते हैं। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।
फीचर्स में भी है प्रीमियम टच
फीचर्स की बात करें तो Victoris एक मॉडर्न और टेक-लोडेड SUV है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS दिया गया है। वहीं, ALLGRIP Select 4×4 का विकल्प इसे ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए भी खास बनाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0