आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र कांग्रेस को अशोक चव्हाण के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
महाराष्ट्र कांग्रेस को अशोक चव्हाण के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अशोक चव्हाण के कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। अशोक चव्हाण आज दोपहर करीब 12 बजे मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय पहुचेंगे। जहां भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अशोक चव्हाण को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
What's Your Reaction?






