16 मार्च से शुरू होंगे पालमपुर होली महोत्सव के लिए ऑडिशन : एसडीएम
राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 22 से 25 मार्च तक किया जाएगा। होली महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से होगा।

मनोज धीमान। पालमपुर
राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 22 से 25 मार्च तक किया जाएगा। होली महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से होगा। राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर, नेत्रा मेती ने बताया कि उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक मौक़ा मिले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संध्याओं में अच्छे कलाकारों को मौक़ा मिले इसके लिए इनका चयन ऑडिशन के माध्यम से ही किया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि ऑडिशन 16 मार्च 2024 को 10 बजे से सायं चार बजे तक सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय पालमपुर में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के चयन के लिए गीत संगीत से सम्बंधित तीन सदस्यीय विशेषज्ञों कमेटी बनाई गई है। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक लोग ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
What's Your Reaction?






