7 बार हुआ प्यार, फिर भी जिंदगी भर रहीं तन्हा, दुनिया थी लुक्स की दीवानी; कौन है ये हसीना?
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार मधुबाला को 7 बार प्यार हुआ, लेकिन हर रिश्ता अधूरा रहा। जानें उनकी दर्दभरी लव लाइफ और जिंदगी की कहानी।
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं जिनकी लवस्टोरी काफी पॉपुलर रही है। इनमें से कुछ सितारों की लव स्टोरी पूरी हुई, तो वहीं कुछ की अधूरी रह गई. आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कहा जाता था। इस एक्ट्रेस को 7 बार प्यार हुआ था और इसके बाद भी जिंदगी भर ये हसीना तन्हा रहीं। पूरी दुनिया इस एक्ट्रेस के हुस्न की दीवानी थीं। ये खूबसूरत हसीना कोई और नहीं बल्कि मधुबाला थीं। मधुबाला बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं, जिनके चर्चे पूरी दुनिया में हुआ करते थे।
चर्चाओं में रही लव लाइफ
बॉलीवुड में मधुबाला का करियर जितना ब्लॉकबस्टर रहा है, उतनी ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में स्ट्रगल झेली हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा हटकर रही है. मधुबाला की बायोग्राफी ‘द मिस्ट्री एंड मिस्टिक ऑफ मधुबाला’ में फ्रीलांस पत्रकार और लेखक मोहन दीप ने उनकी लव लाइफ का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि मधुबाला ने अपनी लाइफ में जिसे भी प्यार किया, अंत में उसे खो दिया।
किशोर कुमार संग रिश्ता
मधुबाला का नाम किशोर कुमार, जुल्फिकार अली भुट्टो, दिलीप कुमार, प्रेमनाथ, कमाल अमरोही, केदार शर्मा और लतीफ के साथ जुड़ा जा चुका है. किशोर कुमार संग मधुबाला की लवस्टोरी काफी चर्चाओं में रही थी. दोनों की मुलाकात ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘हाफ टिकट’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों ने 1960 में शादी कर ली थी और लंदन शिफ्ट हो गए थे, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि मधुबाला के दिल में छेद है. बीमारी की खबर के बाद किशोर कुमार ने उन्हें परिवार के पास छोड़ दिया, हालांकि वे समय-समय पर मिलने आते रहे और मेडिकल खर्च उठाते रहे. दोनों 9 साल तक शादीशुदा रहे, लेकिन ये रिश्ता दूरियों में ही सिमट गया।
दिलीप कुमार और जुल्फिकार अली भुट्टो संग लव स्टोरी
दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. दोनों की कहानी ‘तराना’ के सेट से शुरू होकर 9 साल तक चली. लेकिन पिता अताउल्लाह खान की जिद और मतभेदों ने इस रिश्ते को दर्दनाक मोड़ पर खत्म कर दिया. इस ब्रेकअप से मधुबाला टूट गई थीं। इसके बाद मधुबाला से बैरिस्टर और रईस जुल्फिकार अली भुट्टो जुड़े, जो ‘मुगल-ए-आजम’ के सेट पर उनसे मिलने आते थे. लेकिन दिलीप कुमार से ब्रेकअप के दर्द और बेनतीजा भविष्य के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।
प्रेमनाथ और कमाल अमरोही संग जुड़ा नाम
दिलीप कुमार से पहले मधुबाला और प्रेमनाथ का रिश्ता भी चर्चाओं में था। दोनों का रिश्ता ‘बादल’ के सेट पर शुरू हुआ और करीब छह महीने चला. लेकिन धर्म परिवर्तन की शर्त रखे जाने और मधुबाला के इनकार के बाद ये प्रेम कहानी खत्म हो गई. वहीं ‘महल’ के डायरेक्टर कमाल अमरोही से मधुबाला का गहरा रिश्ता रहा और शादी की बात तक पहुंची, लेकिन उनके पहले से शादीशुदा होने, तलाक से इनकार और दूसरी पत्नी न बनने की मधुबाला की शर्त के कारण ये रिश्ता भी अधूरा रह गया।
केदार शर्मा और लतीफ संग रिश्ता
केदार शर्मा जिन्होंने मधुबाला को फिल्मों में पहला ब्रेक दिया. उनके प्रति एकतरफा लगाव रखते थे, लेकिन उम्र के बड़े अंतर और मधुबाला की ओर से कोई जवाब न मिलने के कारण ये रिश्ता सिर्फ अफवाहों बनकर रह गया। शुरुआती दिनों में मधुबाला के खास दोस्त लतीफ से मधुबाला का गहरा लगाव था. बॉम्बे जाते वक्त दिया गया लाल गुलाब उन्होंने उम्रभर संभालकर रखा और उनकी मौत के बाद वही गुलाब कब्र पर चढ़ाया, जहां वे हर बरसी पर एक और लाल गुलाब रखने जाते रहे।
कैसे हुआ निधन?
मधुबाला का निधन 36 की उम्र हो गया था। दिल की बीमारी से एक्ट्रेस की जान चली गई । वहीं अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस का नाम भले ही 7 लोगों से जुड़ा हो, लेकिन आखिरी पल में वो बिल्कुल तन्हा थीं. 23 फरवरी 1969 को हुई एक्ट्रेस की मौत पर उनके फैंस का भी दिल टूट गया था. आज भले ही एक्ट्रेस हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0