सड़क परियोजनाओं के लिए बड़सर भाजपा ने अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री व प्रधानमंत्री का जताया आभार

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए सड़कें यातायात का मुख्य साधन हैं।

Mar 6, 2024 - 18:16
 0  207
सड़क परियोजनाओं के लिए बड़सर भाजपा ने अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री व प्रधानमंत्री का जताया आभार

अनिल कपलेश। बड़सर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा , मण्डल अध्यक्ष यशवीर पटयाल जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, महामंत्री मुकेश वनयाल, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा, बड़सर बार्ड के जिला परिषद सदस्य बीना शर्मा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव राणा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगन्नाथ बनयाल उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर मिंटू , युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि शर्मा, महामंत्री अजय ठाकुर एवं पंकज ढटवालिया , जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लों एवं मीडिया प्रभारी विकास पटियाल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमीरपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

4,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग और 1 रोपवे परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद प्रकट करते हैं।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए सड़कें यातायात का मुख्य साधन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और देवभूमि को सौग़ातें देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गरिमायी उपस्थिति में नितिन गड़करी के कर कमलों से हमीरपुर में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग और 1 रोपवे परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है। हिमाचल के हित में हुए इन लोकार्पण व शिलान्यास के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं।

भाजपा पदाधिकारीयों ने कहा कि कुल 4000 करोड़ की परियोजनाओं में 3000 करोड़ की परियोजनाएँ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हैं। जिनमे प्रमुख रूप से गोविंद सागर झील पर केबल स्टेड ब्रिज से बिरहु से लठियाणी,जिससे हमीरपुर से ऊना की वर्तमान दूरी 21 किमी कम होगी। जो अम्ब में 19 करोड़ का ब्रिज पूरा हुआ और ढलियारा रोड पर देहरा में ब्रिज पूरा हुआ 19 करोड़ रुपए,स्वां खंड पर ₹55 करोड़ की लागत से स्वां खंड पर पुल को मंज़ूरी, CRF फंड में 150 करोड़ रुपयों की मंज़ूरी, 2 लेन की शिमला-मटौर को फ़ोर लेन की मंज़ूरी, 740 करोड़ हमीरपुर बाईपास की मंज़ूरी, हमीरपुर में रिंग रोड की मंज़ूरी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0