बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या, चुनाव से पहले सनसनी

बांग्लादेश के मेमेनसिंह में आम चुनाव से पहले 62 वर्षीय हिंदू व्यापारी सुषेन चंद्र सरकार की हत्या। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

Feb 11, 2026 - 15:28
 0  54
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या, चुनाव से पहले सनसनी

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब संसदीय चुनावों से पहले एक और हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई है। सोमवार की रात यह घटना ऐसे समय में हुई, जब दो दिन बाद ही इस दक्षिण एशियाई देश में आम चुनाव के लिए मतदान होना है। घटना मेमेनसिंह जिला में हुई है।

मारे गए कारोबारी की पहचान सुषेन चंद्र सरकार (62 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह धान के व्यापारी थे और डाकिनकांडा गांव में रहते थे। पुलिस के अनुसार, हत्या सोमवार रात 11 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने सुषेन चंद्र सरकार पर तेज हथियार से हमला किया। फिर उन्हें दुकान के अंदर छोड़ शटर बंद कर दिए। परिवार वाले जब उन्हें ढूंढने गए, तो दुकान के अंदर शव खून से लथपथ पड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0