चिप संकट से महंगे मोबाइल, 10 हजार तक बढ़े दाम

सेमीकंडक्टर चिप की कमी से मोबाइल और LED टीवी महंगे, 5–10 हजार तक बढ़े दाम। बाजार में गिरावट, उपभोक्ताओं पर असर साफ।

Apr 17, 2026 - 12:08
 0  225
चिप संकट से महंगे मोबाइल, 10 हजार तक बढ़े दाम

Videos

View All
कुल्लू में 47वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पुरुषों में हमीरपुर और महिलाओं में सरकाघाट विजेता कुल्लू में 47वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पुरुषों में हमीरपुर और महिलाओं में सरकाघाट विजेता चंबा के मंगला गांव में एक भालू पेड़ पर लगी तार में फंस गया, जिसके बाद वह काफी देर तक छटपटाता रहा। चंबा के मंगला गांव में एक भालू पेड़ पर लगी तार में फंस गया, जिसके बाद वह काफी देर तक छटपटाता रहा। जन्मदिन पर कांगड़ा को दो नई बसों की सौगात, 15 दिन में शुरू होंगी सेवाएं जन्मदिन पर कांगड़ा को दो नई बसों की सौगात, 15 दिन में शुरू होंगी सेवाएं शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनों चिप कार्ड (सेमीकंडक्टर चिप) की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी की कीमतों में आग लगा दी है। चिप कार्ड की वैश्विक कमी और बढ़ती लागत के कारण मोबाइल फोन के दामों में 5 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एक जनवरी से चिप की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते टेक कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि जो स्मार्टफोन पहले 10 हजार रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वर्तमान में दुकानों में 12 हजार रुपये से कम श्रेणी के फोन मिलना भी मुश्किल हो गया है।
प्रीमियम मॉडल्स में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है। व्यापारियों का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले चिप कार्ड मुख्य रूप से विदेशों से आयात किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध की स्थितियां और सप्लाई चेन में आई बाधाओं को इस महंगाई का मुख्य कारण माना जा रहा है। बजट फोन अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। 

बजट बिगड़ने के कारण लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन से ही काम चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यदि चिप की कीमतों में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0