बिहार में एंट्री करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल होगी।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल होगी। न्याय यात्रा सोमवार को बिहार के किशनगंज पहुंची, जहां कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी किशनगंज में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं मंगलवार को पूर्णिया में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस रैली में लालू प्रसाद यादव को भी आमंत्रित किया गया है। गुरुवार को यात्रा पश्चिम बंगाल में दाखिल होगी और फिर थोड़े दिन बाद झारखंड होते हुए वापस बिहार वापिस आ जाएगी।
What's Your Reaction?






